सीएमबीटी स्पोर्ट्स मीट में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

सीएमबीटी स्पोर्ट्स मीट में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के सेंटर फॉर मेडिकल बायोटेक्नोलॉजी (सीएमबीटी) द्वारा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बास्केटबॉल और खो-खो प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए टीम भावना, बेहतर समन्वय और खेल भावना का प्रदर्शन किया। सीएमबीटी निदेशक डॉ. हरि मोहन, प्रो. अमिता सुनेजा डंग, डॉ. रश्मि भारद्वाज और डॉ. अनिल कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। डॉ. हरि मोहन ने कहा कि शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ विद्यार्थियों का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी जरूरी है। उन्होंने खेलों को दिनचर्या का हिस्सा बनाने और पढ़ाई के साथ फिटनेस में संतुलन बनाए रखने का आह्वान किया। प्रो. अमिता सुनेजा डंग ने भी विद्यार्थियों को नियमित खेल गतिविधियों के लिए प्रेरित किया।