नेत्रदान का संकल्प लेकर विद्यार्थियों ने दिया मानवता का संदेश
रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय लाल नाथ हिंदू कॉलेज के एनएसएस सेल, वाईआरसी व आरआरसी द्वारा भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में नेत्रदान पखवाड़े के तहत जागरूकता व्याख्यान आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को नेत्रदान के महत्व, आवश्यकता और प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा ने नेत्रदान को मानवता की महान सेवा बताते हुए अधिक से अधिक लोगों को इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता अशोक गुप्ता ने नेत्रदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करते हुए विद्यार्थियों से समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की।
विक्रांत शर्मा ने विद्यार्थियों, शिक्षकों व स्टाफ को नेत्रदान, अंगदान और वृक्षारोपण की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रवीण शर्मा ने किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रजनी कुमारी व डॉ. प्रवीण शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. रश्मि छाबड़ा, डॉ. अंजू देशवाल, डॉ. हर्षिता, डॉ. सुमित कुमारी दहिया, डॉ. राजेश, डॉ. ज्योति सहित शिक्षक व स्टाफ मौजूद रहे। कार्यक्रम का संदेश -नेत्रदान करें, किसी के जीवन में रोशनी भरें रहा।

Girish Saini 

