दिवाली मिलन समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां

दिया मेकिंग में नेहा, रंगोली में योगिता व शीतल प्रथम

दिवाली मिलन समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां

रोहतक, गिरीश सैनी। गौड़ ब्राह्मण शिक्षण महाविद्यालय में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के तत्वावधान में दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। प्राचार्या प्रो. महाश्वेता एवं स्टाफ सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राचार्या ने दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व प्रकाश और समृद्धि का प्रतीक है।

इस दौरान विद्यार्थियों ने कविता, गीत और नृत्य प्रस्तुतियों से समां बांधा। कार्यक्रम संयोजक डॉ. मोना मल्होत्रा ने बताया कि दिया मेकिंग में नेहा चावला प्रथम, खुशी द्वितीय और महक तृतीय रही। रंगोली में योगिता व शीतल ने प्रथम तथा शिवानी व करीना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। फनी गेम्स भी आयोजित किए गए। मंच संचालन नर्मदा और विनती ने किया।