एमडीयू में दीपावली की धूम, फ्रेशर्स का हुआ स्वागत
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के पत्रकारिता एवं जनसंचार तथा सांख्यिकी एवं डेटा साइंस विभागों में शुक्रवार को दीपावली उत्सव मनाया गया। सांख्यिकी विभाग में फ्रेशर पार्टी भी आयोजित की गई।
फैकल्टी ऑफ मैथमेटिकल एंड कंप्यूटेशनल साइंसेज के डीन एवं विभागाध्यक्ष प्रो. राजीव कुमार ने नवागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान प्राध्यापक मौजूद रहे।
वहीं, पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में डॉ. बेनुल तोमर, सुनित मुखर्जी और डॉ. नवीन कुमार ने विद्यार्थियों को दीपावली के पावन पर्व की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
दोनों विभागों में विद्यार्थियों ने गायन, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पेश की। फ्रेशर पार्टी के दौरान नए विद्यार्थियों को वरिष्ठों और शिक्षकों से परिचित होने का अवसर मिला।

Girish Saini

