एमडीयू में वरिष्ठ प्रो. राजेश धनखड़ समेत चार सेवानिवृत्त, कुलपति ने किया सम्मानित

एमडीयू में वरिष्ठ प्रो. राजेश धनखड़ समेत चार सेवानिवृत्त, कुलपति ने किया सम्मानित

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू में शुक्रवार को कुलपति कार्यालय के कॉन्फ्रेंस रूम में आयोजित विदाई समारोह में कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ ने सेवानिवृत्त होने वाले चार अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए उनके योगदान की सराहना की और स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दी।

सेवानिवृत्त होने वालों में पर्यावरण विज्ञान विभाग की वरिष्ठ प्रोफेसर एवं सीडीओई निदेशक प्रो. राजेश धनखड़, रिजल्ट ब्रांच-3 की डिप्टी रजिस्ट्रार सुमन बाला, यूनिवर्सिटी प्रेस की सुपरिंटेंडेंट मंजू बाला तथा बॉयज हॉस्टल-10 के असिस्टेंट विक्रम सिंह शामिल हैं।

इस दौरान कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. रणदीप राणा, डीन सीडीसी प्रो. राजेश पुनिया, डीन लाइफ साइंसेज प्रो. मीनाक्षी वशिष्ठ, निदेशक जनसंपर्क सुनील मुखर्जी सहित विवि के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने सेवानिवृत्त कर्मियों के योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।