आईटीआई कंसाला में विद्यार्थियों को किया नशे के खिलाफ जागरूक

आईटीआई कंसाला में विद्यार्थियों को किया नशे के खिलाफ जागरूक

रोहतक, गिरीश सैनी। रोहतक पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने शुक्रवार को आईटीआई कंसाला में विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार के नशे के सेवन न करने तथा नशे से होने वाले नुकसान बारे जागरूक किया। नशा मुक्ति टीम द्वारा विद्यार्थियों को बताया गया कि नशीले पदार्थ इंसान की मानसिक व शारीरिक स्थिति को बदल देते हैं। इनके सेवन से शरीर अंदर से खोखला हो जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को हर प्रकार के नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों व दूसरों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।