इमसार में विद्यार्थियों को डिजिटल स्किल्स और रोजगार के नए अवसरों की जानकारी दी

इमसार में विद्यार्थियों को डिजिटल स्किल्स और रोजगार के नए अवसरों की जानकारी दी

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के सीसीपीसी और इमसार के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल ने नैसकॉम के सहयोग से विद्यार्थियों के लिए फ्यूचर स्किल्स प्राइम पर ओरिएंटेशन सत्र आयोजित किया। इसमें विद्यार्थियों को डिजिटल कौशल, उभरती तकनीकों और रोजगार के बदलते अवसरों से अवगत कराया गया।

नैसकॉम विशेषज्ञ एकता ने फ्यूचर स्किल्स प्राइम मंच पर उपलब्ध ऑनलाइन पाठ्यक्रमों, डिजिटल स्किलिंग कार्यक्रमों और उद्योग-मान्य प्रमाणपत्रों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से रुचि के अनुरूप पाठ्यक्रम चुनने तथा लगातार कौशल उन्नयन पर ध्यान देने का आह्वान किया।

इमसार निदेशक प्रो. प्रदीप अहलावत और सीसीपीसी निदेशिका प्रो. दिव्या मल्हान ने कहा कि विद्यार्थियों को शैक्षणिक ज्ञान के साथ उद्योग की जरूरतों के अनुरूप व्यावहारिक कौशल भी विकसित करने चाहिए।