कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में बिजनेस ग्रोथ एग्जीक्यूटिव पद के लिए विद्यार्थियों ने साक्षात्कार दिए

कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में बिजनेस ग्रोथ एग्जीक्यूटिव पद के लिए विद्यार्थियों ने साक्षात्कार दिए

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के करियर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल (सीसीपीसी) और इमसार के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से ब्रेनलर्न के सहयोग से कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित किया गया, जिसमें बिजनेस ग्रोथ एग्जीक्यूटिव पद के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चयनित उम्मीदवारों को 3 से 4 लाख रुपए वार्षिक पैकेज के साथ प्रदर्शन आधारित इंसेंटिव दिया जाएगा।

ब्रेनलर्न के संस्थापक अमित और एचआर मैनेजर रितु ने विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया, जिसका परिणाम जल्द घोषित किया जाएगा। सीसीपीसी निदेशक प्रो. दिव्या मल्हान ने कहा कि ऐसे प्लेसमेंट अभियान विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता बढ़ाने और उन्हें बेहतर करियर अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।