माता सावित्रीबाई फुले के जन्मोत्सव पर छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह 7 जनवरी को

माता सावित्रीबाई फुले के जन्मोत्सव पर छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह 7 जनवरी को

रोहतक, गिरीश सैनी। भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में डॉ. बी. आर. आंबेडकर स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा 7 जनवरी को छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।

समारोह आयोजक डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि इस मौके पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर उपस्थित रहेंगे।

इस समारोह में विश्वविद्यालय स्तर पर स्वर्ण व रजत पदक प्राप्त करने वाले, विश्वविद्यालय टॉपर, विभागीय टॉपर व कॉलेज टॉपर सहित अन्य उपलब्धि प्राप्त करने वाले होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में सहायक जिला न्यायवादी, न्यायपालिका, टीजीटी, पीजीटी, असिस्टेंट प्रोफेसर आदि पदों पर चयनित हुए होनहार विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के विधि विभाग के डॉ. आंबेडकर हॉल में रविवार को सुबह 11 बजे से शुरू होगा