विद्यार्थी प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित

विद्यार्थी प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित

रोहतक, गिरीश सैनी। बी.पी. जैन स्किल डेवलपमेंट सेंटर द्वारा एक विद्यार्थी प्रोत्साहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें समाजसेवी राजेश जैन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने एक संस्था के विद्यार्थियों द्वारा निर्मित वेबसाइट का उद्घाटन किया, जिसमें रोहतक जिले की सभी सामाजिक संस्थाओं का विवरण है। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई एक सामूहिक वीडियो भी दिखाई गई।

राजेश जैन ने कहा कि सभी सेवाभावी लोगों का एक मंच पर आना जरूरी है, ताकि समाज सेवा के कार्यों को बल मिल सके। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।