बुजुर्गों के लिए हेल्थ कैंप, 62 की हुई जांच

बुजुर्गों के लिए हेल्थ कैंप, 62 की हुई जांच

रोहतक, गिरीश सैनी। सेवा संकल्प अभियान के तहत पीजीआईडीएस के पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभागाध्यक्ष डॉ. मंजूनाथ बी.सी. के नेतृत्व में हरि ओम सेवा दल में दो दिवसीय मल्टीडिसीप्लिनरी हेल्थ कैंप लगाया गया। इस कैंप में 62 बुजुर्गों की निःशुल्क स्वास्थ्य व दंत जांच की गई।

डॉ. हर्षित, डॉ. कल्पना सांगवान, डॉ. अभिषेक और डॉ. संदीप सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जांच, उपचार, दवाइयां और स्वास्थ्य परामर्श दिया। करीब 50 प्रतिशत बुजुर्गों में जोड़ों का दर्द और 30 प्रतिशत में हाई बीपी मिला, जबकि करीब 20 प्रतिशत महिलाओं में एनीमिया पाया गया। दंत जांच में 80 प्रतिशत बुजुर्गों में ओरल हाइजीन खराब मिली और करीब 50 प्रतिशत को फिलिंग या दांत निकालने की जरूरत पाई गई। आवश्यक उपचार मोबाइल डेंटल वैन में किया गया।