विकसित भारत विषय पर बीएमयू में छात्र संवाद कार्यक्रम आयोजित

विकसित भारत विषय पर बीएमयू में छात्र संवाद कार्यक्रम आयोजित

रोहतक, गिरीश सैनी। बाबा मस्तनाथ विवि के विधि विभाग द्वारा आइक्यूएसी के तत्वावधान में विकसित भारतः हमारा सपना, हमारी जिम्मेदारी विषय पर एक छात्र संवाद कार्यक्रम का आयोजन कुलपति डॉ. बी.एम. यादव एवं कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम संयोजिका डॉ. रितु तथा आयोजन सचिव डॉ. प्रमिला ने बताया कि संवाद सत्र में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विकसित भारत की अवधारणा पर अपने विचार प्रस्तुत किए और शिक्षा, विधि व्यवस्था और सामाजिक जिम्मेदारियों की भूमिका पर भी चर्चा की।

मानविकी विभाग के डॉ. अतुल कुमार ने कहा कि केवल तकनीकी प्रगति ही नहीं, बल्कि नैतिक मूल्यों का संरक्षण भी जरूरी है, तभी भारत विश्व पटल पर अग्रणी स्थान प्राप्त कर सकता है। विभाग के डीन डॉ. मनीष दलाल ने कहा कि विवि का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल अकादमिक ज्ञान देना नहीं, बल्कि उनमें नैतिकता और अनुशासन की भावना विकसित करना भी है। इस दौरान डॉ. सीमा देवी, डॉ. नेहा, डॉ. विनती, डॉ. सोनिया, डॉ. हरविंदर, डॉ. अन्नू और डॉ. आकाश दीप सहित अन्य शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।