एमडीयू कुलपति व कुलसचिव से छात्र प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की

एमडीयू कुलपति व कुलसचिव से छात्र प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के नवनियुक्त कुलपति प्रो. मिलाप पुनिया एवं कुलसचिव प्रो संदीप बंसल से शोधार्थियों एवं छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। इस दौरान डॉ प्रदीप देशवाल ने कहा की विवि हित में दोनों अधिकारियों द्वारा किए गए कार्यों में पूर्ण सहयोग किया जाएगा। परंतु कोई भी निर्णय छात्र हित या विवि हित के विरुद्ध लिया गया तो संघर्ष का रास्ता अपनाया जाएगा।

डॉ प्रदीप देशवाल ने कुलपति प्रो. मिलाप पुनिया के समक्ष एमडीयू की 22 एकड़ भूमि सरकार द्वारा जबरदस्ती हथियाने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इस जमीन को किसी भी सूरत में नहीं लेने दिया जाएगा। उन्होंने कुलपति से निवेदन किया कि भाजपा सरकार से बात कर ये स्पष्ट करें कि इस जमीन को किसी भी सूरत में नहीं दिया जाएगा। इस संबंध में लिखित ज्ञापन भी कुलपति को सौंपा गया।