सरदार पटेल के आदर्शों पर चलकर मजबूत करें राष्ट्रीय एकताः एएसपी

राष्ट्रीय एकता दिवस पर रोहतक पुलिस ने निकाला मार्च पास्ट, जवानों को दिलाई शपथ

सरदार पटेल के आदर्शों पर चलकर मजबूत करें राष्ट्रीय एकताः एएसपी
Source: IANS

रोहतक, गिरीश सैनी। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर रोहतक पुलिस ने राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया। सहायक पुलिस अधीक्षक बैशाख बागी ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर मजबूत भारत की नींव रखी थी। सभी को उनके आदर्शों पर चलते हुए देश की एकता और भाईचारा मजबूत करना चाहिए।

इससे पहले एएसपी ने मार्च पास्ट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मार्च पास्ट राजीव गांधी स्टेडियम से शुरू होकर गेट नंबर-2 पर संपन्न हुआ। डीएसपी दलीप सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।