नशा मुक्ति जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक मंचन

नशा मुक्ति जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक मंचन

रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय लाल नाथ हिंदू कॉलेज के एंटी ड्रग अवेयरनेस सेल द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता के उद्देश्य से एक नुक्कड़ नाटक आयोजित किया गया। अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे जैसी बुराइयों से दूर रहना चाहिए और अपने जीवन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाना चाहिए।

कार्यक्रम संयोजिका डॉ. रजनी कुमारी, डॉ. हर्षिता छिक्कारा व डॉ. ज्योति ने बताया कि नशा और उसके दुष्प्रभाव विषय पर इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति विद्यार्थियों -मनीषा, निकिता, स्नेहा, अनुभव, गरिमा, कोमल, चित्रा, सान्या और विधि ने दी। अंत में सभी ने नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।