अमेरिका से ट्रेड डील को दोनों देशों के बीच मजबूत रिश्तों का प्रमाण करार दिया प्रदेशाध्यक्ष बड़ौली ने
कहा, ट्रेड डील से भारत का मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर मजबूत होने के साथ घरेलू इकॉनोमी को मिलेगा बढ़ावा।
रोहतक, गिरीश सैनी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पं. मोहन लाल बड़ौली ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इस समझौते को देश के लिए एक बड़ी कामयाबी बताया। प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए बड़ौली ने कहा कि ये ट्रेड डील विश्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ग्लोबल लीडरशिप को दर्शाती है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि इस ट्रेड डील से हमारे वोकल फॉर लोकल और विकसित भारत पहल के तहत देश में बने सभी सामानों को फायदा होगा। भारत का मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर मजबूत होगा और घरेलू इकॉनोमी को बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि हमारे एक्सपोर्ट, एमएसएमई, मेक इन इंडिया, हमारे मेनिफेक्चरर, टेक्सटाइल, रोजगार आदि क्षेत्रों को बहुत बड़ा लाभ मिलेगा।
बडौली ने कहा कि भारतीय निर्यात पर अमेरिका द्वारा 25 से घटाकर 18 फीसदी टेरिफ करने से देश को बड़ा फायदा होगा। इससे भारत और अमेरिका के रणनीतिक और आर्थिक रिश्ते मजबूत होंगे और दोनों देशों में मजबूत सप्लाई चेन बनेगी। बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत अपनी आर्थिक ताकत बढ़ा रहा है और दुनिया में विकास का केंद्र बन रहा है।

Girish Saini 

