रोहतक में 21 से 23 सितंबर तक राज्य स्तरीय स्कूल खेलों का संग्राम
रोहतक, गिरीश सैनी। 59वीं हरियाणा राज्य विद्यालयी खेल प्रतियोगिता 21 से 23 सितंबर तक रोहतक में होगी। नगराधीश शुभम ने अधिकारियों को प्रतियोगिता की तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। राज्यभर से 1,242 खिलाड़ी हॉकी और योग की विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे।
प्रतियोगिता में 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। 14 वर्ष वर्ग की स्पर्धाएं बोहर खेल स्टेडियम, 17 वर्ष वर्ग की एमडीएन स्कूल और 19 वर्ष वर्ग की राजीव गांधी खेल स्टेडियम में होंगी। योग प्रतियोगिता लड़कियों के लिए स्कॉलर्स रोजरी स्कूल, बोहर तथा लड़कों के लिए राजीव गांधी खेल स्टेडियम में होगी, जिसमें 414 खिलाड़ी शामिल होंगे।
नगराधीश ने स्वास्थ्य विभाग को सभी आयोजन स्थलों पर डॉक्टरों की टीम, प्राथमिक उपचार किट और एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य, रेडक्रॉस और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Girish Saini 

