राष्ट्रीय खेल दिवस पर हिंदू कॉलेज में विभिन्न स्पर्धाओं में स्टाफ-विद्यार्थियों ने दिखाया जोश
रोहतक, गिरीश सैनी। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर लाल नाथ हिंदू कॉलेज में डीजीएचई, पंचकूला के दिशा-निर्देशन में विभिन्न खेल गतिविधियां आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. अनिल तनेजा ने कहा कि मेजर ध्यानचंद की जयंती देशभर में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि खेल भावना के साथ खेलना ही महान खिलाड़ी को सच्ची श्रद्धांजलि है।
इस दौरान आयोजित योग, शतरंज, बैडमिंटन, रूमाल झपट्टा, खो-खो और टेबल टेनिस आदि प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों के साथ स्टाफ सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम ने पर डॉ. अंजु देशवाल, डॉ. रश्मि छाबड़ा, डॉ. चित्रा शर्मा, डॉ. दीप्ति शर्मा, डॉ. शालू, डॉ. राजेश, डॉ. संदीप, डॉ. मनीष, डॉ. मौसम, ललिता, डॉ. पूनम,डॉ. मोहित, डॉ. सुजाता सहित अन्य शिक्षक व विद्यार्थी मौजू रहे।

Girish Saini 

