समाज में प्रेम, सेवा, सद्भाव और आध्यात्मिक जागरण का माध्यम है श्रीमद्भागवत कथाः कथा व्यास डॉ. संजय कृष्ण

समाज में प्रेम, सेवा, सद्भाव और आध्यात्मिक जागरण का माध्यम है श्रीमद्भागवत कथाः कथा व्यास डॉ. संजय कृष्ण

रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय पुरानी आईटीआई मैदान स्थित शहीद मदन लाल धींगड़ा सामुदायिक केंद्र में 7 जून तक जारी श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन बड़ी संख्या में कथा सुनने श्रद्धालु पहुंचे। बतौर मुख्य यजमान, समाजसेवी राजेश जैन व उनकी धर्मपत्नी संध्या जैन, उमा शर्मा तथा पूर्व मेयर मनमोहन गोयल व उनकी धर्मपत्नी निर्मला गोयल सहित आयोजन समिति के सदस्यों ने सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया।

प्रतिदिन सायं 4:00 से 7:00 बजे तक चलने वाली इस कथा में प्रसिद्ध कथा व्यास डॉ. संजय कृष्ण सलिल भगवान की दिव्य लीलाओं, भक्ति के महत्व एवं मानव जीवन में सत्संग की आवश्यकता पर प्रकाश डाल रहे हैं। कथा वाचन करते हुए उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, सेवा, सद्भाव और आध्यात्मिक जागरण का माध्यम है। उन्होंने कहा कि कथा श्रवण से मनुष्य के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है। इस दौरान नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर के सहयोग से सेवा, मानवता एवं दिव्यांगजन कल्याण का संदेश भी प्रस्तुत किया गया।