भावनात्मक मजबूती देने में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका: राजकुमार कपूर
छठी नेशनल मुए थाई चैंपियनशिप शुरू।
रोहतक, गिरीश सैनी। छठी नेशनल मुए थाई चैंपियनशिप का शुभारंभ स्थानीय एमडीयू में हुआ। पूर्व सीएम मनोहर लाल के मीडिया कोआर्डिनेटर रहे राजकुमार कपूर ने बुधवार को खिलाड़ियों के हाथ मिलवाकर मुकाबले का शुभारंभ किया। राजकुमार कपूर ने कहा कि खेल हर बच्चे का मौलिक अधिकार है, जो शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक संतुलन बनाने में भी मदद करता है। उन्होंने कहा कि खेल हमें भावनात्मक मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।
बॉक्स-
छठी नेशनल मुए थाई चैंपियनशिप में 10-11 वर्ष 36 किग्रा में पोंगोखराज गोगोई ने स्वर्ण, दशखित जेन मेघालय ने रजत, निर्वाई सिंह मध्य प्रदेश, पल्लवी कुमार डब्लूएमसी स्वर्ण, यशिका हरियाणा रजत, शतुती कुमारी बिहार कांस्य, 38 किग्रा मैरी इंडेंसटतया वरिंग मेघालय स्वर्ण, प्रेया सैनी राजस्थान रजत, 40 किग्रा आराध्या शर्मा मध्य प्रदेश स्वर्ण, अन्वी जैन छत्तीसगढ़ रजत, श्रीया सिंह दिल्ली कांस्य, अमायरा राज बिहार कांस्य, 20 वर्ष आयु वर्ग में 84 किग्रा रुद्रांश आर नाइक स्वर्ण, एस रियन तमिलनाडु रजत, जोहान कुमार पंजाब कांस्य, शिवांश कुमार बिहार कांस्य, 25 वर्ष आयु वर्ग में ईशान ग्रोवर स्वर्ण, एमडी मुहम्मद तमिलनाडु रजत, उपमन्नू कुमार असम कांस्य पदक जीते।
इस दौरान पेरिस इंटरनेशनल ओलंपिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज, मुए थाई स्पोर्ट्स एसोसिएशन इंडिया के महासचिव श्रीराम चौधरी, सुदेश कुमार अध्यक्ष, अपेस्का महासचिव शटल काक इंडिया, मुए थाई स्पोर्ट्स एसोसिएशन हरियाणा के महासचिव सोमबीर, वुशू संघ हरियाणा सचिव राजकुमार सैनी आदि मौजूद रहे।
Girish Saini 

