एनएसएस शिविर के पांचवें दिन खेल गतिविधियां आयोजित

एनएसएस शिविर के पांचवें दिन खेल गतिविधियां आयोजित

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन की शुरुआत खेल गतिविधियों के साथ हुई। प्रथम सत्र में रस्साकशी (टग ऑफ वॉर), लेमन रेस, स्किपिंग रोप, गूज बॉल तथा बैडमिंटन आदि विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खेल निदेशिका डॉ. शकुंतला बेनीवाल ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाते हैं, बल्कि मानसिक संतुलन और टीम वर्क की भावना को भी विकसित करते हैं।

दूसरे सत्र में विकसित भारत में युवाओं का महत्व विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 25 स्वयंसेवकों ने भाग लेकर देश के विकास में युवाओं की भूमिका, जिम्मेदारियों और संभावनाओं पर विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. शेरी, डॉ. गुरदयाल, डॉ. नीतू रानी एवं डॉ. रवि प्रभात के मार्गदर्शन में किया गया।