स्वामी दयानंद के बलिदान दिवस पर भाषण व गीत प्रतियोगिता
विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को किया सम्मानित
रोहतक, गिरीश सैनी। आर्य वीर दल, रोहतक के तत्वावधान में स्वामी दयानंद के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय आर्य समाज प्रधाना मोहल्ला में भाषण एवं गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने देशभक्ति, आर्य समाज, हिंदी भाषा का महत्व, हैदराबाद आंदोलन और ईश्वर उपासना जैसे विषयों पर प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं।
भाषण प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में दक्ष, द्रोण और दिशानी क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। उच्च वर्ग में प्राची, अक्षया और वेदांश ने स्थान प्राप्त किया, जबकि महाविद्यालय वर्ग में रोशनी प्रथम रही। गीत प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में दिया, रेहांशी और काव्या तथा उच्च वर्ग में तमन्ना, उमंग और साक्षी क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। महाविद्यालय वर्ग में साक्षी प्रथम और कविता द्वितीय रही।
निर्णायक मंडल की भूमिका दयावती आर्य और ललिता बत्रा ने निभाई। इस दौरान एशियन गेम्स के ई-स्पोर्ट्स (पुयो पुयो चैंपियंस) में भारत का प्रतिनिधित्व कर पांचवां स्थान हासिल करने पर पारितोष सचदेवा को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता ओम प्रकाश आर्य ने की। जिला संचालक सतीश आर्य ने आभार जताया।

Girish Saini

