पत्रकारिता-आधारित टूरिज्म व कलिनरी राइटिंग पर आईएचटीएम में विशेष सत्र
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट में पत्रकारिता-आधारित टूरिज्म और कुलिनरी राइटिंग पर आयोजित विशेष सत्र में वरिष्ठ पत्रकार परवीन कुमार मोदी ने होटल एवं पर्यटन प्रबंधन के विद्यार्थियों को ट्रैवल, टूरिज्म और कलिनरी राइटिंग के व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराया।
परवीन कुमार मोदी ने कहा कि भारत की यात्रा-कथाएं और भोजन-संस्कृति वैश्विक स्तर पर बड़ी संभावनाएं रखती हैं। जरूरत है इनके प्रामाणिक दस्तावेज़ीकरण और प्रभावी प्रस्तुति की। उन्होंने विषय चयन, फील्ड ऑब्जरवेशन, इंटरव्यू तकनीक, नोट्स-टेकिंग और मानवीय शैली में कहानी कहने पर उपयोगी सुझाव दिए।
निदेशक जनसंपर्क प्रो. आशीष दहिया ने कहा कि उत्कृष्ट लेखन निरंतर अभ्यास से निखरता है। अंत में डॉ. शिल्पी ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान शिक्षक, शोधार्थी और विद्यार्थी मौजूद रहे।

Girish Saini 

