3 से 7 फरवरी तक एमडीयू में होंगे स्पेशल ओलंपिक भारत

3 से 7 फरवरी तक एमडीयू में होंगे स्पेशल ओलंपिक भारत

रोहतक, गिरीश सैनी। स्पेशल ओलंपिक भारत एथलेटिक्स नेशनल चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर एमडीयू के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने अधिकारियों की एक विशेष बैठक की। बैठक में कुलपति ने आयोजन की व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया तथा प्रतियोगिता को भव्य, सुव्यवस्थित और सफल बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत ने तैयारियों बारे ब्यौरा दिया। 

 

बैठक के दौरान कुलपति ने खिलाड़ियों के आवास, भोजन, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा, परिवहन एवं खेल स्थलों की व्यवस्थाओं को समयबद्ध एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। कुलसचिव ने बताया कि एमडीयू प्रशासन द्वारा आयोजन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। बैठक में विवि के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

 

स्पेशल ओलंपिक भारत एथलेटिक्स नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन 3 से 7 फरवरी तक एमडीयू में किया जाएगा। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर से 600 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में पुरुष एवं महिला वर्ग के खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।