विधि विभाग में अंतरराष्ट्रीय कानून के उल्लंघन पर विशेष व्याख्यान

विधि विभाग में अंतरराष्ट्रीय कानून के उल्लंघन पर विशेष व्याख्यान

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के विधि विभाग में अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन विषय पर आयोजित व्याख्यान में छात्रों को वैश्विक कानूनी चुनौतियों की जानकारी दी गई। बतौर मुख्य वक्ता, प्रो. विमलेन्दु तायल (पूर्व कुलपति, महाराजा गंगा सिंह विवि, बीकानेर) ने कहा कि वर्तमान समय में अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन विश्व शांति और स्थिरता के लिए अत्यंत आवश्यक है, लेकिन इसके उल्लंघन के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।

उन्होंने समकालीन अंतरराष्ट्रीय घटनाओं के उदाहरण देते हुए बताया कि किस प्रकार विभिन्न देश कानूनी प्रावधानों की अनदेखी करते हैं और इसका वैश्विक प्रभाव पड़ता है। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने सक्रिय भागीदारी दिखाते हुए प्रश्न पूछे, जिनका वक्ता ने प्रभावी ढंग से उत्तर दिया। विभागाध्यक्षा प्रो. सोनू देहमीवाल ने स्वागत भाषण दिया। मंच संचालन डॉ. अंजली वर्मा ने किया।