सीएमबीटी में आधुनिक त्वचा रोग विज्ञान पर विशेष व्याख्यान आयोजित
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के सेंटर फॉर मेडिकल बायोटेक्नोलॉजी (सीएमबीटी) में त्वचा स्वास्थ्य, प्रतिरक्षा और जीवनशैलीः आधुनिक त्वचा रोग विज्ञान परिप्रेक्ष्य विषय पर एक विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया।
बतौर मुख्य वक्ता, डॉ. शीनम हुड्डा ने विद्यार्थियों और शोधार्थियों को त्वचा स्वास्थ्य, प्रतिरक्षा प्रणाली, पोषण, तनाव और जीवनशैली के बीच गहरे संबंधों की जानकारी दी। उन्होंने आधुनिक त्वचा रोग विज्ञान के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए स्वस्थ त्वचा और बेहतर स्वास्थ्य के लिए संतुलित जीवन शैली, उचित खानपान और तनाव प्रबंधन को आवश्यक बताया।
सीएमबीटी निदेशक डॉ. हरि मोहन ने स्वागत संबोधन करते हुए वर्तमान समय में त्वचा स्वास्थ्य, प्रतिरक्षा क्षमता और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरूकता की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बदलती जीवनशैली के दौर में स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों से निपटने के लिए बहुविषयक दृष्टिकोण और त्वचा विज्ञान की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो गई है।
इस दौरान आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों, शोधार्थियों और संकाय सदस्यों ने त्वचा रोग, प्रतिरक्षा, खानपान, तनाव प्रबंधन और आधुनिक उपचार पद्धतियों से जुड़े सवाल पूछे, जिनका वक्ता ने सरल और व्यावहारिक तरीके से उत्तर दिया।इस दौरान डॉ. अमिता सुनेजा डंग, डॉ. दर्शना चौधरी, डॉ. सुनील कुमार और डॉ. रश्मि भारद्वाज सहित अन्य मौजूद रहे।

Girish Saini 

