तनाव-मुक्त शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए ध्यान पर विशेष व्याख्यान आयोजित

तनाव-मुक्त शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए ध्यान पर विशेष व्याख्यान आयोजित

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के रक्षा एवं सामरिक अध्ययन विभाग में तनाव-मुक्त शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए ध्यान विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विभागाध्यक्षा प्रो. शालिनी सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में हर आयु वर्ग के लोग तनाव से जूझ रहे हैं, जो एक गंभीर सामाजिक व मानसिक चुनौती बनता जा रहा है। उन्होंने सुझाव दिया कि हमें अपने दैनिक कार्य बिना तनाव के करने चाहिए तथा खाली समय में संगीत और अन्य सकारात्मक गतिविधियों को अपनाकर मानसिक संतुलन बनाए रखना चाहिए, ताकि जीवन में खुशहाली बनी रहे।

मुख्य वक्ता सुनीता अरोड़ा ने कहा कि युवाओं में तनाव का स्तर लगातार बढ़ रहा है, जिसे नियंत्रित करना बेहद जरूरी है। उन्होंने सकारात्मक सोच अपनाने, जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने और मन की स्थिरता बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमें अपने विचारों को सकारात्मक दिशा में केंद्रित करना चाहिए, जिससे तनाव की भावना को कम किया जा सके। उन्होंने नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।