इंतकाल के लंबित मामले निपटाने के लिए लगेंगे विशेष शिविरः डीसी सचिन गुप्ता
रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को विशेष शिविर आयोजित कर इंतकाल के लंबित मामलों का जल्द से जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए है।
उन्होंने निर्देश दिए कि इंतकाल के लंबित मामलों को निपटाने के लिए 27 दिसंबर के अलावा 3 व 10 जनवरी को विशेष शिविर आयोजित किए जाए। इन विशेष शिविरों के बारे में जानकारी देने के लिए जिला, तहसील व ग्राम स्तर पर मुनादी भी करवाई जाए ताकि अधिक से अधिक लोगों को इन शिविरों के बारे में जानकारी मिल सके।

Girish Saini 

