सरकार की कल्याणकारियों नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रचार अभियान शुरूः उपायुक्त अजय कुमार

विभाग के महानिदेशक के मार्गदर्शन में शुरू किया गया है विशेष प्रचार अभियानः डीपीआरओ संजीव सैनी

सरकार की कल्याणकारियों नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रचार अभियान शुरूः उपायुक्त अजय कुमार

रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि सूचना, जनसम्पर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रचार अभियान शुरू किया गया है। जिला में एक विभागीय भजन पार्टी तथा 3 अनुबंधित भजन पार्टी एवं एक अनुबंधित ड्रामा पार्टी द्वारा विशेष प्रचार अभियान के दौरान लोगों को लोक गीतों एवं नाटक के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है।

उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है। सरकार का उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा पात्र व्यक्ति इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन स्तर में सुधार करें। सरकार की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से समय-समय पर विभाग द्वारा विशेष प्रचार अभियान चलाये जाते है। इसी कड़ी में जिला में विभाग द्वारा 26 जून से विशेष प्रचार अभियान शुरू किया गया है।


जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी संजीव सैनी ने बताया कि विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में विशेष प्रचार अभियान शुरू किया गया है। इस विशेष प्रचार अभियान के दौरान भजन व नाटक मंडलियों द्वारा लोगों को स्थानीय भाषा में लोकगीतों के माध्यम से एक ओर जहां कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है वहीं दूसरी ओर समाज में फैली बुराइयों को दूर करने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। कार्यालय के नाटक निरीक्षक पवन कुमार के नेतृत्व में भजन व नाटक मंडलियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों प्रस्तुत किये जा रहे है।