विधानसभा अध्यक्ष ने पूर्व सीएम हुड्डा की भाभी और पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु की माता के निधन पर जताया शोक
रोहतक, गिरीश सैनी। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने हरियाणा के पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु की माता परमेश्वरी देवी के निधन पर शोक प्रकट किया तथा शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने सिंधु भवन पहुंचकर दिवंगत परमेश्वरी देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिजनों को सांत्वना दी।
विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की भाभी के निधन पर भी गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने आदर्श नगर निवास स्थान पर पहुंचकर दिवंगत राजवंती हुड्डा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी तथा भगवान से परिवार को इस क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
Girish Saini 

