सोनीपत की एडवोकेट सोनिया अग्रवाल हरियाणा पॉवर जनरेशन कॉरपोरेशन निगम की डायरेक्टर नियुक्त

सोनीपत की एडवोकेट सोनिया अग्रवाल हरियाणा पॉवर जनरेशन कॉरपोरेशन निगम की डायरेक्टर नियुक्त

रोहतक, गिरीश सैनी। सोनीपत जिला के खरखौदा की वार्ड 9 निवासी सोनिया अग्रवाल को हरियाणा पॉवर जनरेशन कॉरपोरेशन निगम के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में तुरंत प्रभाव से डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। हरियाणा महिला आयोग की पूर्व सदस्य व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की सोनीपत की समन्वयक एडवोकेट सोनिया अग्रवाल ने इस नियुक्ति पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी बिप्लब देव, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, प्रदेश संगठन मंत्री के अलावा विधायक मोहन बडौली व जिला अध्यक्ष तीर्थ राणा का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने आश्वस्त किया है कि वे इस जिम्मेदारी को निष्ठापूर्वक निभाएंगी।