एमडीयू में सॉफ्ट स्किल्स एंड एसएसबी गाइडेंस प्रोग्राम 14 सितंबर से
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के यूथ सेंटर फॉर स्किल डेवलपमेंट फॉर ऑल सर्विसेज के तत्वावधान में 14 सितंबर से 3 अक्टूबर तक सॉफ्ट स्किल्स एंड एसएसबी गाइडेंस प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा।
परियोजना निदेशिका प्रो. शालिनी सिंह ने बताया कि यूनिवर्सिटी कैंपस स्कूल, यूटीडी समेत संबद्ध महाविद्यालयों के वर्तमान तथा पूर्व छात्र इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में भाग ले सकते हैं। इस बैच में दाखिले के लिए 14 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।
प्रो. शालिनी सिंह ने बताया कि यूथ सेंटर फॉर स्किल डेवलपमेंट के तहत प्रशिक्षण प्राप्त सैकड़ों विद्यार्थियों का चयन भारतीय सशस्त्र सेना, अर्धसैनिक बल तथा अन्य सरकारी सेवाओं में हुआ है।

Girish Saini 

