एमडीयू में सॉफ्ट स्किल्स एंड एसएसबी गाइडेंस प्रोग्राम 20 मई से

एमडीयू में सॉफ्ट स्किल्स एंड एसएसबी गाइडेंस प्रोग्राम 20 मई से

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के यूथ सेंटर फॉर स्किल डेवलपमेंट फॉर ऑल सर्विसेज के तत्वावधान में 20 मई से 12 जून तक सॉफ्ट स्किल्स एंड एसएसबी गाइडेंस प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा। परियोजना निदेशिका प्रो. शालिनी सिंह ने बताया कि यूनिवर्सिटी कैंपस स्कूल, यूटीडी समेत संबद्ध महाविद्यालयों के वर्तमान तथा पूर्व छात्र इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में भाग ले सकते हैं। इस बैच में दाखिले के लिए 20 मई तक रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।