सामाजिक संगठन "उड़ान होंसलों की" का हुआ गठन
लुधियाना: नर सेवा नारायण सेवा की भावना से कार्य करने वाले समाज के विभिन्न वर्गों सामाजिक,धार्मिक व राजनैतिक क्षेत्र के लोगों द्वारा प्रकृति वातावरण व जल है तो कल है जैसे विषयों की चिंता को लेकर एक बैठक लुधियाना महानगर के मिल्लरगंज में समाज सेवी सरदार दविंदर सिंह पनेसर की देखरेख में हुई। बैठक में शामिल सभी सदस्यों द्वारा एक सामाजिक संगठन बनाने के लिए सहमति जताई गई। जिसका नाम सर्वसम्मति से "उड़ान होंसलों की" रखा गया। ये संस्था उपरोक्त विषयों के साथ साथ मानव जन कल्याण का कार्य भी करेगी। बैठक में सर्वसम्मती से इस संस्था के अध्यक्ष शिवांगी धीमान को बनाया गया। सरपरस्त दविंदर सिंह पनेसर, कुलदीप सिंह, चेयरमैन राजवंत कौर लोटे, वाइस चेयरमैन आरती सोनी, महासचिव नवनीत कौर, कोषाध्यक्ष नीरू वैश व सचिव अंजु बाला को बनाया गया।
City Air News 

