जिला परिषद चेयरपर्सन के ससुर के निधन पर समाजसेवी व राजनीतिक हस्तियों ने जताया शोक
रोहतक, गिरीश सैनी। रोहतक जिला परिषद की चेयरपर्सन मंजू हुड्डा के ससुर मुख्तियार सिंह हुड्डा के आकस्मिक निधन पर विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया।
उनके रोहतक निवास पर भाजपा संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर व कृष्णमूर्ति हुड्डा, महिला विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता दांगी, मार्केट कमेटी चेयरमैन अशोक चौधरी, जिलाध्यक्ष रणबीर ढाका, डॉ. अशोक रंगा, सहित जिला परिषद सदस्यों, समाजसेवी संगठनों, सरपंचों, ब्लॉक समिति सदस्यों एवं खाप प्रतिनिधियों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में ढांढस बंधाया।
मुख्तियार सिंह अपने पीछे पुत्र राजेश, पुत्रवधू मंजू व पौत्री राम्या को छोड़ गए हैं। उनकी तेरहवीं सोमवार को होगी।

Girish Saini 

