रोहतक जिले में अब तक 19421.33 मीट्रिक टन धान की खरीदः उपायुक्त अजय कुमार
रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि जिला की मंडियों में अब तक 19421.33 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। रविवार को जिला में 2446.2 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई।
रोहतक मंडी में 14223.13 मीट्रिक टन ग्रेड-ए किस्म का धान, महम मंडी में 3977.5 मीट्रिक टन 1509 किस्म का धान तथा सांपला मंडी में 1220.7 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। मंडियों से उठान का कार्य भी जारी है।
उपायुक्त अजय कुमार ने किसानों का आह्वान किया है कि वे धान की फसल की कटाई के उपरांत फसल अवशेषों को आग न लगाएं। किसान फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करें।
Girish Saini 


