इंटर-कॉलेज वेटलिफ्टिंग में पलवल के एसएम कॉलेज ने मारी बाजी

इंटर-कॉलेज वेटलिफ्टिंग में पलवल के एसएम कॉलेज ने मारी बाजी

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित इंटर-कॉलेज वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में एसएम महाविद्यालय, पलवल ने टीम चैंपियनशिप अपने नाम की। जीजीडीएसडी कॉलेज, पलवल दूसरे और गवर्नमेंट कॉलेज, बहादुरगढ़ तीसरे स्थान पर रहा।

मुख्य अतिथि एनआईएस कोच राकेश कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास खेलों में सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने कहा कि बेटियां खेलों में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। इस दौरान खेल निदेशक कुलताज सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।