सुपवा के दिवाली फेस्ट में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और खेलों की धूम

छात्राओं, शिक्षकों व कर्मचारियों ने साझा की त्योहार की खुशियां

सुपवा के दिवाली फेस्ट में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और खेलों की धूम

रोहतक, गिरीश सैनी। दादा लख्मी चंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विवि (डीएलसी सुपवा) के अहिल्याबाई होल्कर गर्ल्स हॉस्टल परिसर में दिवाली फेस्ट का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। गर्ल्स हॉस्टल और डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर (डीएसडब्ल्यू) द्वारा आयोजित इस उत्सव में छात्राओं, शिक्षकों, गैर-शिक्षक कर्मचारियों और उनके परिजनों ने भाग लिया।

कुलपति डॉ. अमित आर्य ने फेस्ट का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य सुपवा परिवार को एक मंच पर लाकर आपसी मेलजोल और भाईचारे को बढ़ावा देना है।

हॉस्टल की चीफ वार्डन डॉ. सीमा ने कुलपति डॉ. अमित आर्य और कुलसचिव डॉ. गुंजन मलिक मनोचा का स्वागत किया। इस दौरान छात्राओं ने रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियों से समां बांधा। डीजे की धुनों पर थिरकती छात्राओं का उपस्थित जनों ने तालियों से उत्साह बढ़ाया। वहीं, विभिन्न मनोरंजक खेलों और गतिविधियों में बच्चों सहित सुपवा परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।