कौशल विकास कार्यशालाओं से निखरेगा विद्यार्थियों का हुनर
एमडीयू में महिंद्रा प्राइड क्लासरूम के सहयोग से प्रशिक्षण शुरू
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के सीसीपीसी ने महिंद्रा प्राइड क्लासरूम एवं नंदी फाउंडेशन के सहयोग से विद्यार्थियों के लिए कौशल विकास कार्यशालाओं की श्रृंखला शुरू की है। ये कार्यशालाएं कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशंस, विधि, इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट (आईएचटीएम) और बॉटनी विभाग में आयोजित की जा रही हैं।
कार्यशालाओं में विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, प्रभावी संवाद, आत्मविश्वास, पेशेवर व्यवहार और रोजगारपरक कौशल पर जोर दिया जा रहा है। विशेषज्ञ प्रशिक्षक विनीत मेहता, रविंद्र, संदीप और नेहा इंटरैक्टिव सत्रों, व्यावहारिक अभ्यास और समूह गतिविधियों के जरिए कार्यस्थल से जुड़े जरूरी कौशल विकसित कर रहे हैं।
सीसीपीसी निदेशिका प्रो. दिव्या मल्हान ने कहा कि प्रतिस्पर्धी दौर में शैक्षणिक ज्ञान के साथ उद्योग आधारित कौशल भी जरूरी हैं। विभागाध्यक्षों ने भी पहल की सराहना करते हुए विद्यार्थियों से सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

Girish Saini

