रोहतक पुलिस के छहकर्मियों को सेवानिवृति पर दी विदाई, उज्ज्वल भविष्य की कामना
रोहतक, गिरीश सैनी। रोहतक पुलिस के छह अधिकारी एवं कर्मचारी शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभागार में आयोजित विदाई समारोह में सहायक पुलिस अधीक्षक बैशाख बागी ने सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया और उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।
सेवानिवृत्त होने वालों में हॉनरेरी निरीक्षक जयकिशन व नरेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक हंसराज, रविशंकर व रुस्तम तथा सहायक उपनिरीक्षक रमेश कुमार शामिल हैं।
एएसपी बैशाख बागी ने कहा कि सभी पुलिसकर्मियों ने अपने जीवन का बहुमूल्य समय विभाग को समर्पित करते हुए कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से सेवाएं दी हैं। पुलिस की नौकरी चुनौतीपूर्ण होती है और सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त होना बड़ी उपलब्धि है। सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी भविष्य में भी विभाग को अपना मार्गदर्शन और सहयोग देते रहें।

Girish Saini

