जीयू में सत्र 2026-27 से शुरू होंगे 6 नए प्रोफेशनल कोर्स

फॉरेंसिक साइंसेज और क्वांटम टेक्नोलॉजी जैसे आधुनिक कोर्सों में ले सकेंगे दाखिला।

जीयू में सत्र 2026-27 से शुरू होंगे 6 नए प्रोफेशनल कोर्स

रोहतक, गिरीश सैनी। बदलते दौर में रोजगारपरक कोर्स की बढ़ती मांग को देखते हुए गुरुग्राम विवि एनईपी-2020 के अनुरूप नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 6 नए कोर्स शुरू करेगा। कुलपति प्रो संजय कौशिक ने बताया कि नए शैक्षणिक सत्र से एसएससी (लाइफ साइंसेज) इंटीग्रेटेड, बीएससी (मैथमेटिक्स और डेटा साइंस), एसएससी (फॉरेंसिक साइंसेज), एमबीए (एग्जीक्यूटिव), बीकॉम (ग्लोबल) व एसएससी (क्वांटम टेक्नोलॉजी) जैसे रोजगारपरक कोर्स शुरू किए जाएंगे।

कुलपति ने कहा कि इन सभी रोजगार उन्मुख और स्किल आधारित कोर्स के जरिए छात्रों को रोजगार मिलना आसान होगा। स्किल ओरिएंटेड हायर एजुकेशन के इच्छुक छात्रों के लिए ये नए कोर्स करियर की दृष्टि से काफी लाभदायक सिद्ध होंगे। उन्होंने बताया कि इन सभी पाठ्यक्रमों में 20 से 60 सीटें उपलब्ध होंगी। साथ ही, आने वाले समय में जीयू द्वारा छात्रों के लिए और भी नए रोजगारपरक कोर्स शुरू किए जाएंगे।