यूफ्लेक्स में जीजेयू के छह विद्यार्थियों का चयन

यूफ्लेक्स में जीजेयू के छह विद्यार्थियों का चयन

हिसार, गिरीश सैनी। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि के छह विद्यार्थियों का यूफ्लेक्स लिमिटेड के ऑफ-कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से चयन हुआ है। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के निदेशक डॉ. प्रताप सिंह ने बताया कि 2027 बैच के 51 विद्यार्थियों ने ड्राइव में भाग लिया, जिनमें 18 को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया और अंतिम चरण में छह विद्यार्थियों का चयन हुआ।

चयनित विद्यार्थियों में बीटेक प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी से सोनाली राणा, पवन, राजीव, गोल्डी व मुकेश कुमार तथा बीटेक पैकेजिंग टेक्नोलॉजी से मधुरेश कुमार वर्मा शामिल हैं। कुलपति प्रो. विजय कुमार और कुलसचिव डॉ. विजय कुमार ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी।