एमकेजेके में करियर ग्रोथ पर छह दिवसीय कार्यशाला शुरू
रोहतक, गिरीश सैनी। महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय के करियर एवं काउंसलिंग सेल द्वारा महेंद्रा प्राइड क्लासरूम (नांदी ग्रुप) के सहयोग से सोमवार से कम्युनिकेशन, कॉन्फिडेंस एंड प्रोफेशनलिज्म फॉर करियर ग्रोथ विषय पर छह दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई। इस कार्यशाला में मुख्य प्रशिक्षक लर्निंग एंड डेवलपमेंट कंसल्टेंट एवं सीनियर कॉर्पोरेट ट्रेनर विनीत कुमार छात्राओं को प्रशिक्षित करेंगे। इस दौरान सीसीपीसी सदस्य मौजूद रहे।

Girish Saini 

