श्याम सुंदर बने अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ रोहतक खंड के प्रधान

श्याम सुंदर बने अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ रोहतक खंड के प्रधान

रोहतक, गिरीश सैनी । हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ जिला रोहतक की चुनावी बैठक जिला प्रधान जगदीश कुमार चहल की अध्यक्षता में स्थानीय मानसरोवर पार्क में हुई।

इस दौरान बतौर मुख्य पर्यवेक्षक, संघ के राज्य प्रधान डॉ दिनेश कुमार निम्बडिया, राज्य उप-प्रधान खजान सिंह बड़वड़ तथा राज्य सह-कोषाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह कटारिया मौजूद रहे।

राज्य उप-प्रधान खजान सिंह बड़वड़ ने बताया कि सत्र 2023-26 के लिए खंड रोहतक की कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। जिसमें श्याम सुंदर को प्रधान, कुलदीप सिंह को उप-प्रधान, महावीर सिंह  को सचिव, धर्मवीर सिंह चोपड़ा को सह-सचिव, सुनीता चहल को कोषाध्यक्ष तथा अनिल कुमार को प्रचार सचिव चुना गया।