गोकर्ण धाम में श्रीमद् भागवत कथा 22 नवंबर तक चलेगी
रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय गोकर्ण धाम स्थित डेरा बाबा लक्ष्मणपुरी में 16 नवंबर से 22 नवंबर तक प्रतिदिन सायं 5.00 से रात्रि 8.00 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा व्यास साक्षी गोपाल दास भागवत कथा सुनाएंगे।
आयोजन के लिए श्रीमद्भागवत् कथा विशाल कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कलश यात्रा को महामंडलेश्वर स्वामी कपिलपुरी महाराज के सानिध्य में मुख्य यजमान समाजसेवी राजेश जैन, बी.पी. जैन स्किल डेवलपमेंट सेंटर की निदेशिका समृद्धि जैन, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल सहित अन्य गणमान्य जन ने धर्म की झंडी दिखाकर शहर भ्रमण के लिए रवाना किया। रास्ते में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया। कथा के दौरान प्रतिदिन हरिनाम संकीर्तन प्रभात फेरी प्रातः 6 से 8 बजे तक निकाली जाएगी।
इस दौरान राहुल जैन, राजकुमार सैनी, राजीव जैन, कृष्णा देवी, अनीता गुप्ता, उमा गोयल, ममता मल्होत्रा सहित अन्य मौजूद रहे।
Girish Saini 

