श्रद्धा, भक्ति और जनसेवा के भाव के साथ श्रीमद्भागवत कथा संपन्न
रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय शहीद मदन लाल धींगड़ा सामुदायिक केंद्र में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा रविवार को श्रद्धा, भक्ति और जनसेवा के भाव के साथ संपन्न हुई।
कथा आयोजक समाजसेवी राजेश जैन एवं पूर्व मेयर मनमोहन गोयल के मार्गदर्शन में आयोजित कथा के दौरान सहयोगी संस्था नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर द्वारा दिव्यांगजनों के कल्याण हेतु निःशुल्क सहायता सामग्री वितरित की गई। समापन अवसर पर 14 जरूरतमंद दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल एवं व्हीलचेयर तथा 10 जरूरतमंद लाभार्थियों को कृत्रिम अंग पूर्णतः निःशुल्क प्रदान किए गए।
कथा व्यास डॉ. संजय कृष्ण सलिल ने अपने प्रेरणादायी प्रवचनों द्वारा श्रद्धालुओं को धर्म, सेवा और मानवता का संदेश दिया।
Girish Saini 

