दोआबा कॉलेज में “बिजनेस कम्युनिकेशन फॉर इण्डस्ट्री’’ शार्ट टर्म कोर्स करवाया

दोआबा कॉलेज में “बिजनेस कम्युनिकेशन फॉर इण्डस्ट्री’’ शार्ट टर्म कोर्स करवाया
दोआबा कॉलेज में आयोजित शॉर्ट टर्म कोर्स में विद्यार्थियों को पढ़ाते हुए प्रो. संदीप चाहल, डॉ. अमरजीत सिंह सैनी और प्रो. राहुल भारद्वाज । 

जालन्धर, 13 मार्च, 2026: दोआबा कॉलेज के डीसीजे पर्सनैलिटी डिवैल्पमैंट सैंटर द्वारा बी.कॉम समैस्टर 2 के 70 विद्यार्थियों को 30 घंटों का शॉर्ट टर्म- स्किल डिवैल्पमैंट कोर्स-बिजनेस कम्युनिकेशन फॉर इण्डस्ट्री करवाया गया ।  प्रो. संदीप चाहल- कोर्स कोर्डिनेटर ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के रिज्यूमे, जॉब एप्लीकेशन्स, बायोडेटा, सेल्फ इंट्रोडेक्शन, सिचुएशनल डॉयलागस, सीवी लेखन व बेसिक ग्रामर के कांपोनेंट्स करवाये । डॉ. अमरजीत सैनी ने कमर्शियल लेटरस, बिजनेस लेटरस, मैमोरेंडमस, मिनट राईटिंग व एजेंडा लेखन पर कार्य करवाया । प्रो. राहुल भारद्वाज ने पर्सनल लेटरस, कम्युनिकेशन्स स्किलस, रिपोर्ट राईटिंग और कन्वरसेशनल स्किलस पर कार्य करवाया। 
प्रि. डॉ. प्रदीप भण्डारी ने डीसीजे पर्सनैलिटी डिवैल्पमैंट के प्राध्यापकों को बधाई देते हुए कहा कि कॉमर्स के विद्यार्थियों के लिए करवाये गए इन विषयों की आज के दौर में इण्डस्ट्री एवं विभिन्न कम्पीटिशनों में बहुत उपयोगिता है ।