शिवरात्रि महोत्सव कमेटी द्वारा 33 वीं विशाल शोभा यात्रा का आयोजन 

ढोल नगाड़ो, जयघोषों व शिव गुणगान से बड़ी धूम धाम से निकली गई विशाल शोभा यात्रा 

शिवरात्रि महोत्सव कमेटी द्वारा 33 वीं विशाल शोभा यात्रा का आयोजन 

लुधियाना: श्री त्रिलोकी नाथ देव आदिदेव महादेव भोले नाथ के आशीर्वाद से शिवरात्रि महोत्सव कमेटी के तत्वधान में 20 फरवरी को 33 वीं विशाल शोभा यात्रा वीरवार ढोल नगाड़ो, जयघोषों व शिव गुणगान से बड़ी धूम धाम से निकली गई।

इस शोभा यात्रा की अध्यक्षता संजय महिंद्रू बम्पी ने की। संत समाज शिव भगतों को आशीर्वाद देने को पहुंचा।

शोभा यात्रा सुबह 9 बजे श्री शिव मंदिर गऊ घाट से पूजा अर्चना व प्रधान सुनील मेहरा द्वारा सोने के झाड़ू से सफाई करने के बाद आरम्भ हुई। सैंकड़ों शिव भगत भगवान शंकर के दिव्य चांदी के रथ जिस पर भोले नाथ सोने के सवरूप में विराजमान है, दर्शनों के लिए लालयित थे। भगतों ने इस रथ के दरेसी मैदान पहुंचने के बाद रथ की आरतियां,  सजावटी गेटों,  भंडारों व स्वागती मंच द्वारा भव्य स्वागत किया।

भगत शोभा यात्रा में भोले नाथ के नाम पर झूम रहे थे। चारों ओर ढोल-नगाड़ों की ठाप सुनाई दे रही थी। सुंदर झांकियां देखने योग्य थीं। भगवान शंकर, भगवान राम, भगवान बालाजी, आदभवानि  शक्ति इति आदि के सवरूप देखने योग्य थे। 7 किलोमीटर शोभा यात्रा मार्ग पर सैंकड़ों लंगर-भंडारे नज़र आ रहे थे और इतने ही स्वागती मंच व शिव भगतों  द्वारा आरतियां दिखाई दे रही थीं। कमेटी ने सैंकड़ों गणमान्यों का सम्मान भी किया। मंच संचालन परवीन शर्मा ने किया।

गणमान्यों में  काका सूद, विजय दानव, अश्वनी बेदी, राजेश्वरी गोसाई, राजिंदर बसंत, राजीव टंडन, बिट्टू गुम्बर, हनी बेदी, संजीव कुंद्रा, अशोक मक्क्ड़, पवन शर्मा, पार्षद अनिल पारती, दर्शन अरोड़ा, रेनू थापर, कपिल जोशी, उमा दत्त शर्मा, महेश शर्मा, मेयर बालकर संधू , डिप्टी मेयर शाम शाम सुंदर मल्होत्रा, पार्षद राकेश पराशर, अंकुर बावा, अशोक थापर, राजेश जैन (बॉबी), कीमती लाल, निशांत सूद, रमेश शर्मा, रक्षित शर्मा, शाम सुंदर चोपड़ा, हर्ष थापर, परवीन गोयल, पवन बत्रा, दिनेश अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, त्रिभुवन थापर, हरकेश मित्तल, बॉबी जिंदल, एडवोकेट जतिंदर खुराना, साहिल खुराना, प्रिंस केडा, संदीप थापर(गोरा), हरीश शर्मा (बॉबी), सुनील कक्कड़, चंद्र मोहन हांडा, सुशील रुद्रा, रजनीश गुप्ता, चंद्र रुद्रा, उमेश सोनी, पवन लहर, रवि धवन, गुलशन टंडन, अश्वनी महाजन, सतीश महाजन, पवन मल्होत्रा, विनोद शर्मा,  मनमोहन भट्ट, वरिंदर शर्मा, बलदेव गुप्ता, बलबीर गुप्ता, रोहित कपूर, अश्वनी खरबंदा, मोहिंदर अग्रवाल,  शाम लाल सूरी, अश्वनी शर्मा (पार्षद), कपिल जोशी, अतुल कपूर, ब्रिज मोहन, महंत सुदर्शन गुप्ता, हरीश कालिया, अमृतलाल वर्मा, डिप्टी कपूर, काला वशिष्ठ, राकेश वोहरा, शिव नारायण गुप्ता, सतीश मल्होत्रा, हरीश तनेजा, राज कुमार राजू , जीवन मेहरा, बलबीर शर्मा, विनोद शर्मा, चौधरी यश पाल शर्मा, विशाल शर्मा, विजय मेहरा, योगेश हांडा, मोहिंदर पाल, सुरिंदर वर्मा, हैप्पी काला, गुरचरण सिंह, सुंदर लाल धमीजा, माणिक डाबर, जतिंदर, कमल बस्सी, राकेश धीर, सुभाष डाबर, जोगिन्दर पाल जैन, विनय धीर, भक्त राम मित्तल, अमित मित्तल,  इत्यादि उपस्थित रहे।