वीर पर्व में युवाओं को दिया शारीरिक बल और राष्ट्र रक्षा का संदेश

वीर पर्व में युवाओं को दिया शारीरिक बल और राष्ट्र रक्षा का संदेश

रोहतक, गिरीश सैनी। आर्य वीर दल द्वारा आर्य समाज, रूप नगर में वीर पर्व मनाया गया। मुख्य वक्ता आचार्य नंदकिशोर ने युवाओं को शारीरिक मजबूती, अनुशासित दिनचर्या और आध्यात्मिक उन्नति का संदेश दिया। उन्होंने ऋषि दयानंद के जीवन को आदर्श मानने, नियमित व्यायाम व प्राणायाम करने और माता-पिता तथा गुरुजनों का सम्मान करने की प्रेरणा दी।

दर्शन योग महाविद्यालय से पहुंचे मुख्य अतिथि स्वामी शांतानंद ने कहा कि विदेशी शक्तियां युवाओं को भ्रमित कर देश में अराजकता फैलाना चाहती हैं। ऐसे समय में आर्य वीर युवाओं का नेतृत्व कर राष्ट्र की रक्षा में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने बालकों के प्रशिक्षण के लिए आर्य वीर दल को तलवारें भेंट कीं।

इससे पूर्व ब्रह्मचारी सत्यकाम ने विजयदशमी के मंत्रों के साथ यज्ञ संपन्न कराया। माता दयावती ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया, जबकि साक्षी ने झांसी की रानी की शौर्य गाथा गीत के माध्यम से सुनाई। मंच संचालन अंकुर अरोड़ा ने किया।