शिवरात्रि महोत्सव कमेटी की ओर से 33वीं विशाल शोभा यात्रा के उपलक्ष्य में मीटिंग

बनारस से भगवान विशवनाथ के मंदिर से लाया हुआ चंदन भगतों में होगा प्रसाद रूप में वितरित- पंडित ओ पी त्रिपाठी |

शिवरात्रि महोत्सव कमेटी की ओर से 33वीं विशाल शोभा यात्रा के उपलक्ष्य में मीटिंग

लुधियाना: शिवरात्रि महोत्सव कमेटी की ओर से 33 वीं विशाल शोभा यात्रा के उपलक्ष्य में एक मीटिंग का आयोजन दरेसी रोड स्थित गीता मंदिर में मंदिर कमेटी के प्रधान अतुल पारती, पार्षद अनिल पारती,असीम पारती, अंबर पारती की अध्यक्षता में किया गया | मीटिंग का शुभारंभ भगवान भोलेनाथ के जयघोष से किया गया |
मीटिंग में सरोज वर्मा, रोज़ी मक्कड़, प्रीति शर्मा, मंजू ग्रोवर, हरीश ग्रोवर राजिंदर टिंकी ने भगवान भोलेनाथ के भजनों का गुणगान किया | इस मौके मंदिर कमेटी के प्रधान अतुल पारती ने कहा कि कमेटी की ओर से शोभा यात्रा का स्वागत खाने पीने के स्टाल लगाकर किया जायेगा | पंडित ओम प्रकाश त्रिपाठी  ने कहा कि बनारस से भगवान विशवनाथ के मंदिर से लाया हुआ चंदन भगतों को प्रसाद रूप में वितरित किया जायेगा | कमेटी के अध्यक्ष सुनील मेहरा ने कहा कि 20 फरवरी को भगवान भोलेनाथ चांदी के रथ पर सवार होकर भगतों को दर्शन देंगे | उन्होंने कहा कि दरेसी से गंगा आरती के साथ शोभा यात्रा का शुभारंभ होगा | शोभा यात्रा में 201 युवकों द्वारा माता रानी चौक, घंटाघर चौक, गिरजाघर चौक, साबुन बाजार, घासमंडी चौक, निक्कामल चौक, माता वैष्णो देवी चौक में ढोल नगाड़ो के साथ महाआरती करेंगे | विनय धीर ने कहा कि श्री राम शरणम आश्रम दरेसी रोड की ओर से शोभा यात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया जायेगा | शिरोमणि अकाली दल से गुरदीप सिंह गोशा ने कहा कि अकालगढ़ मार्किट के सभी सदस्य शोभा यात्रा में रथ के आगे स्वच्छ भारत अभियान के तहत यात्रा मार्ग की सफाई करते हुए चलेंगे| 
इस अवसर पर अश्वनी महाजन,गुलशन टंडन,सतीश नारंग,पवन शर्मा,डिप्टी कपूर,वेद भंडारी,पवन मल्होत्रा,राजिंद्र टिंकी,तरसेम,जतिंद्र कुमार बांसल,पवन लहर,अमित वर्मा,वीर भूषण ठाकुर,नरेश कुमार थापर,राकेश कुमार,लवप्रीत सिंह,गुगाराम,नितिन बांसल,हरिंद्र सिंह ठाकुर,जतिंद्र कुमार वशिष्ठ,सतपाल आहूजा,राजकुमार,पिंकी,राजेश उप्पल,राजन राणा,राजू थापर,मनीष आहूजा,केवल गुप्ता,दीपक अवस्थी,अश्वनी गोस्वामी,ओमप्रकाश,जतिंदर नंदा,एस के चावला,कस्तूरी लाल मित्तल,रोहित कपूर,शाम लाल चोपड़ा,सुदर्शन गुप्ता,संजय थापर,संजीव कपाही,राजकुमार विज,ध्रुव,वशिष्ठ काला,राजीव अरोड़ा,अनीता अरोड़ा,कनिका कुंद्रा,शशी बाला,शशी कपूर,बृज मोहन महंत,रवि धवन,सुरेश मैनी मौजूद थे।